Skip to main content

शादी पार्टी में खाना खाते वक़्त इन बातों का जरुर ध्यान रखे ! सेहत ख़राब होने से बच जाओगे ll Mital Chaudhari Ayurveda

शादी पार्टी में खाना खाते वक़्त इन बातों का जरुर ध्यान रखे सेहत ख़राब होने से बच जाओगे

जब शादियों में आनंद लेने और शानदार व्यंजन खाने की बात आती है, तो हम अक्सर अपना डाइट भूल कर बस शादी का मजा लेने की सोचते हैं। पर आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप इस सीजन एक भी पार्टी और शादी मिस किए बिना हेल्दी रह सकते हैं।

वेडिंग सीजन में अक्सर हमें कई पार्टी और शादियों को अटेंड करना होता है, जिसके चक्कर में हमारी डाइट भी खराब हो जाती है। वहीं शादि को हैवी खाना स्वास्थ्य के लिए भी हमेशा अच्छा नहीं होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने सेहत का ख्याल रखते हुए ही शादी और पार्टियों में खाना खाएं। पर कभी-कभार आप चाहकर भी अपना हेल्दी नहीं खा पाते हैं।

ऐसे में आपके लिए जरूरी होता है कि आपने, जो खाया है उसे आपका शरीर आसानी से पचा ले और आपको डिटॉक्स कर दें। इसके अलावा कई और तरीके भी हैं, जिसकी मदद से आप शादी और पार्टियों में खा कर भी अपने आप फिट एंड फाइन रख सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं ऐसे 5 टिप्स, जिसकी मदद से आप शादियों में अनहेल्दी खा कर भी बॉडी वेट और हेल्दी डाइट का संतुलन बनाए रख सकते हैं।

फ्राइड चीजों को खाने से बचें-

शादियों में अक्सर हमें फ्राइड चीजें ज्यादा खाने का मिलती हैं, ऐसे में आप पास में रखे सैलेड और फ्रूट चार्ट को अपना विकल्प बना सकते हैं। इस तरह आप फ्राइड चीजों को न खाकर अपने वेट बढ़ने के डर को कम कर सकते हैं। हालाँकि, हम आपको अगर तीखे चाट पकोड़े खाने का भी मन हो रहा है तो आप ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें, जो पूरी तरह से तला हुआ हो।

इसके अलावा आप उन व्यंजनों को फ्राइड की जगह ट्राई कर सकते हैं, जो या तो ग्रील्ड हैं या स्टीम्ड, जैसे ग्रिल्ड मांस, मछली और वेज कबाब आदि। इसी तरह से आप सलाद को भी अपना स्नैक्स बना सकते हैं और इसे चटनी आदि के साथ भी खा सकते हैं।

लेमन जूस और पानी पीते रहें-

यह एक क्लासिक नियम है कि अगर आपने ज्यादा खाना खा लिया है, तो नींबू पानी या सोडा इसे पचाने में मदद कर सकता है। इसलिए अगर आपने कुछ फ्राइड खा लिया है, तो नींबू जूस पी लें, ये आपके फैट को पचाने में मदद कर सकता है। साथ ही लोगों से मिलने-जुलने के चक्कर में आप कम पानी न पिएं इसका भी ख्याल रखें।

इसलिए हमेशा अपने पास पानी की एक बोतल जरूर पास रखें। हर घंटे बिना भूले पानी पीते रहें इससे आपका पेट पानी से ही भरा-भरा सा फील होगा और आपको ज्यादा कुछ खाने का भी मन नहीं करेगा। इस तरह से आप अपने भूख को भी काबू में रख पाएंगे।

डेसर्ट में फ्रूट केक या फल खा लें-

हम जानते हैं कि जब हम अपने सामने खाने के लिए डेसर्ट की एक विस्तृत श्रृंखला देखते हैं, तो हम बिना खाए रह नहीं पाते। ऐसे में अपने ऊपर थोड़ा कंट्रोल करें और अपनी प्लेट को ताजे फल या केक रख लें। ये इसलिए क्योंकि ये थोड़े कम मीठे होते हैं। अगर फलों को खाने का मन न हो तो मीठे के लिए कॉफी या चाय पी लें।

इस तरह मीठा खाने की आपकी क्रेविंग बंद हो जाएगी और आप अपने कैलोरी को भी मेंटन रख पाएंगे। साथ ही जब भी आपको कोई कुछ खाने को कहे उसके प्लेट से ही थोड़ा सा खा लें इस तरह आप मीठे का थोड़ा सा स्लाइस आपके मन को शांत कर देगी।

मॉकटेल से बचें –

एक हल्की बीयर या एक छोटे ग्लास वाइन के साथ कभी भी किसी पार्टी की शुरुआत न करे। इसी तरह मॉकटेल को भी लेने से बचें क्योंकि वे कैलोरी से भरे होते हैं। तय करें कि आप रात को कितना पीना चाहते हैं और उसके बाद खुद को सीमित करें। इसके अलावा, पीने के पानी को साथ रखना न भूलें।

याद रखें, कभी-कभी खुद बचाने के लिए न कहना भी जरूरी होता है। इसलिए कोशिश करें कि अपने दोस्त-यारों को न कहें और अपने हेल्थ के बारे में सोचें। कोशिश करें कि खाने में जो भी हो अपने रोज के डाइट और केलोरी के हिसाब से ही खाएं।

अंत में डांस करके सारा एस्ट्रा केलोरी बर्न कर लें-

शादियों के बारे में सबसे अच्छा हिस्सा आपके हेल्थ के लिए एक शानदार इलाज भी हो सकता है। इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है, बस अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जम कर नाचना है। इस तरह डांस फ्लोर पर डांक कर के आप अपने शरीर का सारा एस्ट्रा केलोरी वहीं बर्न कर सकते हैं।

इस तरह आपका शादी का खाना, शादी में ही पच जाएगा। डांस कर के आप खुद को हल्का और फ्रेश भी महसूस करेंगे। साथ ही आपको ऐसा भी लगेगा कि आप अब ठीक हैं। ज्यादा खाने से जो भारीपन फील होता है, वो डांस करके हल्का हो जाएगा।





Thank you ...
Follow Mita Chaudhari Ayurveda

Comments

Popular posts from this blog

हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज ? क्या करे

हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज ? क्या करे  क्या आपको कभी अचानक चलने, उठने और बैठने से घुटनों, कूल्हे और कोहनी की हड्डियों की कट-कट की आवाज आई है? क्या यह हड्डियों से जुड़ी किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हैं? बहुत से लोगों को लगता है कि इस प्रकार की आवाज आने का मतलब है कि हड्डियां कमजोर हो चुकी हैं। कई बार लोग इसे जोड़ो से जुड़ा रोग समझ लेते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि हड्डियों में आने वाली इस तरह के आवाज का क्या मतलब है और इसके क्या नुकसान हैं। जोड़ों में इसलिए आती है आवाज जोड़ों से आने वाली आवाज को मेडिकल भाषा में क्रेपिटस कहा जाता है। क्रेपिटस सामान्य लोगों के जोड़ों को हिलाने-डुलाने पर आने वाली ध्वनि का मेडिकल नाम है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जोड़ों के भीतर रहने वाले द्रव में हवा के छोटे बुलबुले फूटते हैं। इन्हीं बुलबुलों के फूटने से यह आवाज पैदा होती है। कई बार जोड़ों के बाहर मौजूद मांसपेशियों के टेंडन या लिगामेंट्स की रगड़ से भी आवाज सुनाई देती है। ऑस्टियोआर्थराइटिस का संकेत जोड़ों में हल्की चटकने की आवाज आना ऑस्टियोआर्थराइटिस का संकेत हो सकता है। ऑस्टियोआर्थराइटिस एक तरह का ...

जिसे आप थूकना पसंद करते है, वो अमृत है, सेंकडो बीमारी ठीक करता है

जिसे आप थूकना पसंद करते है, वो अमृत है, सेंकडो बीमारी ठीक करता है। सुबह उठकर क्या क्या किया जाये? आयुर्वेद के हिसाब से आप जब भी सुबह उठे तो सबसे पहले पानी पीयें। यानी कि दिन की शुरुआत आप पानी से करें। इसी चीज़ को “उषापान” कहते हैं। उषापान का मतलब की सुबह चार बजे उठे और उठकर सबसे पहले पानी पीयें। इसके दो कारण है। पहला कारण ये है कि जब हम रात को सोकर सुबह उठते है तो हमारे मुंह में लार की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है। और अगर हम पानी पी लेंगे तो ये लार अंदर चली जाएगी। इसलिए कभी भी सुबह उठकर दांत न धोएं और ना ही कुल्हा करें। क्योंकि ऐसा करने से वह लार बाहर थूकना पड़ जाता है। और सुबह की लार बहुत ज्यादा एल्कलाइन होती है। और शरीर में जाकर काफी सारे लाभ देती है। ये शरीर में जाकर पेट की सभी बिमारियों को खतम कर देगी, कटकी ये एसिड बनने हिनहि देगी। और सभी बीमारियाँ पेट से ही शुरू होती है। बहुत सारे लोगो को आँखों के नीचे डार्क सर्किल हो जाते हैं।  अगर आँखों के नीचे डार्क सर्किल ठीक नही हो रहे है तो सुबह-सुबह की बनी लार को डार्क जगह पर लगा कर हल्की मालिश कीजिये ...

रात को 2 इलायची खाकर पी लें 1 गिलास गर्म पानी, फिर देखें..... ll Mital Chaudhari Ayurveda

रात को 2 इलायची खाकर पी लें 1 गिलास गर्म पानी, फिर देखें..... इलायची दिखने में जितनी छोटी होती है उससे कही गुना ज्यादा बड़ी वो अपने गुणों में होती है l इलायची न केवल खाने को स्वाद बनाने के काम आती बल्कि ये एक औषधि के रूप में भी इस्तेमाल की जाती है l  इलायची हर भारतीय के घर पर मिल जाती है l इलायची के स्वास्थ्य के लिए बहुत सारे फायदे होते हैं l छोटी इलायची को खुशबू व स्वाद के लिए इस्तेमाल किया जाता है l आज हम आपको छोटी इलायची खाकर गर्म पानी पीने का फायदा बता रहे हैं l अगर हम रात को सोने से पहले दो इलायची को गर्म पानी के साथ खाते हैं तो जानिए हमे क्या-क्या लाभ होते हैं और इसके इस्तेमाल के दौरान हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए l सबसे पहले बात करते हैं छोटी इलायची के फायदों कीl अगर हम दो इलायची खाकर गर्म पानी पीते हैं तो हमें कब्ज़ नहीं रहती l ऐसा करने से हमारी पाचन शक्ति ठीक होती है और पाचन क्रिया ठीक होने के कारण पुरानी से पुरानी कब्ज़ की समस्या भी ठीक हो जाती है l अगर आप भी कब्ज़ से परेशान हैं तो रोज रात को दो इलायची गर्म पानी के साथ जरुर खाएं l छोटी इलायची खाने से वीर्य ग...