Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2023

बुढ़ापा दूर भगाने के लिये || fitness kaise banaye

  बुढ़ापा दूर भगाने के लिये आँवला सर्वश्रेष्ठ शक्तिदायक फल है । इसका दूसरा नाम अमृत फल है । सचमुच ही इसमें अमृतके गुण है ।   यह vitamin C का अनन्त भण्डार है । vitamin C का अर्थ है शक्ति और स्वास्थ्यका आवश्यक तत्त्व । एक पुष्ट ताजे आँवलेमें बीस नारंगियोंके बराबर vitamin C रहता है । इस प्रकार यह शरीरको स्वस्थ बनानेके साथ - साथ सुन्दर भी बनाता है । इससे रक्त शुद्ध होता है और शरीरमें रोग - प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है । आँवलेकी विशेषता यह है कि इसके विटामिन गरम करने या सुखानेसे भी नष्ट नहीं होते । त्रिफला चूर्णका मुख्य घटक आँवला ही है । च्यवनप्राश इस अमृत - फल से ही बनता है । महर्षि च्यवनने बुढ़ापा दूर भगाने के लिये अश्विनीकुमारसे उपाय पूछा था । उन्होंने च्यवन ऋषिको नित्य इस फलके सेवन करनेका निर्देश दिया था । इसीके सेवनसे च्यवन ऋषिका बुढ़ापा दूर हो गया था । इन्हींके नामपर च्यवनप्राश नाम पड़ गया । ओज , बल एवं युवावस्थाको स्थिर रखने और बुढ़ापा दूर ...