बाल धोने का सही तरीका शैंपू करने से 30 मिनट पहले तेल लगा सकते हैं। उसके बाद बाल को अच्छी तरह से गीला करें। शैम्पू को जड़ यानी स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाकर मसाज करें जिससे स्कैल्प पर लगी गंदगी साफ हो। आपको टिप्स पर शैम्पू नहीं लगाना है , फिर आप सिर धो लें। बाल धोने के बाद टिप्स पर कंडीशनर लगाकर 2 मिनट बाद सिर को धो लें। अब बाल को नैचुरल हवा में सुखा लें। आप बाल को चौड़ी कंघी से सुलझा लें। बाल धोने का सही तरीका :- सबसे पहले लगाएं तेल बालों में तेल लगाना बहुत जरूरी है। जिसकी कमी से बाल कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। आप शैंपू करने से 30 मिनट पहले बालों में तेल की मालिश करें। बालों में मालिश करने के लिए हल्के हाथ का प्रयोग करें। नारियल तेल व जैतून के तेल से मालिश करना फायदेमंद होता है। हफ्ते में कितनी बार धोएं बाल ? जरूरत से ज्यादा...