Skip to main content

कभी भी खाली पेट ना पियें ये 5 ड्रिंक्स सेहत के लिए बन सकती हैं ख़तरा ll Mital Chaudhari Ayurveda

यदि आप स्वस्थ एवं बिमारियों रहीत जीवन व्यक्त करना चाहते हैं तो आपको खाने पीने की चीजों को लेकर अधिक सजगता बरतने की आवश्यकता है। 
दरअसल, जरूरी नहीं है कि हम जो भोजन खाएं, वह सेहत के लिए अच्छा ही हो। क्यूंकि कईं बार तेज़ मसाले युक्त आहार या फिर तले भुने हुए भोजन पेट में ठीक से पचते नहीं हैं और उन्हें खाने से पाचन प्रणाली में भी बिगड़ाव की स्तिथि बनी रहती है।
खासकर सुबह खाली पेट खाया गया भोजन सेहत पर विशेष असर डालता है। 

ठंडी ड्रिंक्स

यदि आप वर्कआउट करते हैं तो आप जानते ही होंगे कि सुबह उठ कर गर्म पानी पीने के आपको कितने लाभ मिल सकते हैं। वहीं यदि हम सुबह खाली पेट गर्म या नींबू पानी की जगह ठन्डे ड्रिंक्स का सेवन करते हैं तो इससे हमारे पेट पर दुष्प्रभाव पड़ता है। 
बता दें कि सुबह ठन्डे ड्रिंक्स के सेवन से पेट के म्यूक्स मेम्ब्रेन पर बुरा असर पड़ता है जो पाचन प्रणाली को कमजोर कर सकता है। इसलिए सुबह ऐसी ड्रिंक्स को ज्यादा से ज्यादा अवॉयड करें।

कॉफ़ी का सेवन

सुबह उठ कर खाली पेट कभी भी कॉफ़ी का सेवन ना करें। वैसे तो कॉफ़ी नींद उड़ाने के लिए बेहतरीन विकल्प है लेकिन इसमें मौजूद कैफीन के सेवन से पेट में गड़बड़ हो सकती है। ख़ास कर एसिडिटी इसका मुख्य कारण बन सकती है। 
रिसर्च के मुताबिक़ जो लोग सुबह खाली पेट कॉफ़ी पीते हैं, उनमे गैस्ट्रिटिस की प्रोब्लम सबसे अधिक पायी गयी है। इसलिए आज से ही सुबह कॉफ़ी पीना बंद कर दें।

चाय का सेवन

सुबह उठ कर बेड टी ना हो तो बहुत से लोगो की नींद नहीं खुलती। ऐसे में यदि आपको भी उठते ही खाली पेट चाय पीने की आदत है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। 
सुबह खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी, हाई ब्लड प्रेशर, सुगर आदि जैसे रोग आपको अपना शिकार बना सकते हैं।

सिट्रस फ्रूट्स का करें परहेज़

सिट्रस फ्रूट्स को खाली पेट खाने से एसिड का उत्पादन बढ़ सकता है। के अलावा, फलों में बहुत अधिक फाइबर और फ्रुक्टोज भी होता है जो आपके पाचन तंत्र को धीमा कर सकता है, अगर खाली पेट खाया जाए। 
आपको विशेष रूप से सुबह-सुबह अमरूद और संतरे जैसे फाइबर वाले फल खाने से बचना चाहिए।

कच्ची सब्जियां

कच्ची सब्जियां या सलाद खाली पेट खाना अच्छी बात नहीं होती है।वे फाइबर से भरे होते हैं जो खाली पेट पर एक अतिरिक्त दबाव डाल सकते हैं।
खाली पेट खाने पर पेट फूलना या पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज ? क्या करे

हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज ? क्या करे  क्या आपको कभी अचानक चलने, उठने और बैठने से घुटनों, कूल्हे और कोहनी की हड्डियों की कट-कट की आवाज आई है? क्या यह हड्डियों से जुड़ी किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हैं? बहुत से लोगों को लगता है कि इस प्रकार की आवाज आने का मतलब है कि हड्डियां कमजोर हो चुकी हैं। कई बार लोग इसे जोड़ो से जुड़ा रोग समझ लेते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि हड्डियों में आने वाली इस तरह के आवाज का क्या मतलब है और इसके क्या नुकसान हैं। जोड़ों में इसलिए आती है आवाज जोड़ों से आने वाली आवाज को मेडिकल भाषा में क्रेपिटस कहा जाता है। क्रेपिटस सामान्य लोगों के जोड़ों को हिलाने-डुलाने पर आने वाली ध्वनि का मेडिकल नाम है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जोड़ों के भीतर रहने वाले द्रव में हवा के छोटे बुलबुले फूटते हैं। इन्हीं बुलबुलों के फूटने से यह आवाज पैदा होती है। कई बार जोड़ों के बाहर मौजूद मांसपेशियों के टेंडन या लिगामेंट्स की रगड़ से भी आवाज सुनाई देती है। ऑस्टियोआर्थराइटिस का संकेत जोड़ों में हल्की चटकने की आवाज आना ऑस्टियोआर्थराइटिस का संकेत हो सकता है। ऑस्टियोआर्थराइटिस एक तरह का ...

जिसे आप थूकना पसंद करते है, वो अमृत है, सेंकडो बीमारी ठीक करता है

जिसे आप थूकना पसंद करते है, वो अमृत है, सेंकडो बीमारी ठीक करता है। सुबह उठकर क्या क्या किया जाये? आयुर्वेद के हिसाब से आप जब भी सुबह उठे तो सबसे पहले पानी पीयें। यानी कि दिन की शुरुआत आप पानी से करें। इसी चीज़ को “उषापान” कहते हैं। उषापान का मतलब की सुबह चार बजे उठे और उठकर सबसे पहले पानी पीयें। इसके दो कारण है। पहला कारण ये है कि जब हम रात को सोकर सुबह उठते है तो हमारे मुंह में लार की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है। और अगर हम पानी पी लेंगे तो ये लार अंदर चली जाएगी। इसलिए कभी भी सुबह उठकर दांत न धोएं और ना ही कुल्हा करें। क्योंकि ऐसा करने से वह लार बाहर थूकना पड़ जाता है। और सुबह की लार बहुत ज्यादा एल्कलाइन होती है। और शरीर में जाकर काफी सारे लाभ देती है। ये शरीर में जाकर पेट की सभी बिमारियों को खतम कर देगी, कटकी ये एसिड बनने हिनहि देगी। और सभी बीमारियाँ पेट से ही शुरू होती है। बहुत सारे लोगो को आँखों के नीचे डार्क सर्किल हो जाते हैं।  अगर आँखों के नीचे डार्क सर्किल ठीक नही हो रहे है तो सुबह-सुबह की बनी लार को डार्क जगह पर लगा कर हल्की मालिश कीजिये ...

रात को 2 इलायची खाकर पी लें 1 गिलास गर्म पानी, फिर देखें..... ll Mital Chaudhari Ayurveda

रात को 2 इलायची खाकर पी लें 1 गिलास गर्म पानी, फिर देखें..... इलायची दिखने में जितनी छोटी होती है उससे कही गुना ज्यादा बड़ी वो अपने गुणों में होती है l इलायची न केवल खाने को स्वाद बनाने के काम आती बल्कि ये एक औषधि के रूप में भी इस्तेमाल की जाती है l  इलायची हर भारतीय के घर पर मिल जाती है l इलायची के स्वास्थ्य के लिए बहुत सारे फायदे होते हैं l छोटी इलायची को खुशबू व स्वाद के लिए इस्तेमाल किया जाता है l आज हम आपको छोटी इलायची खाकर गर्म पानी पीने का फायदा बता रहे हैं l अगर हम रात को सोने से पहले दो इलायची को गर्म पानी के साथ खाते हैं तो जानिए हमे क्या-क्या लाभ होते हैं और इसके इस्तेमाल के दौरान हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए l सबसे पहले बात करते हैं छोटी इलायची के फायदों कीl अगर हम दो इलायची खाकर गर्म पानी पीते हैं तो हमें कब्ज़ नहीं रहती l ऐसा करने से हमारी पाचन शक्ति ठीक होती है और पाचन क्रिया ठीक होने के कारण पुरानी से पुरानी कब्ज़ की समस्या भी ठीक हो जाती है l अगर आप भी कब्ज़ से परेशान हैं तो रोज रात को दो इलायची गर्म पानी के साथ जरुर खाएं l छोटी इलायची खाने से वीर्य ग...